HomeHindi NewsEntertainmentरश्मिका की बेटी के साथ भी करूंगा काम.. सलमान खान ने दिया...

रश्मिका की बेटी के साथ भी करूंगा काम.. सलमान खान ने दिया दोटूक जवाब

अपनी आगामी फिल्म सिकंदर की को-स्टार रश्मिका मंदाना से 31 साल के उम्र के अंतर पर अभिनेता सलमान खान ने कहा कि वे कहते हैं कि अभिनेत्री और मेरे बीच 31 साल का अंतर है। अगर अभिनेत्री और उनके पिता को कोई समस्या नहीं है, तो आपको क्यों समस्या है? जब रश्मिका की शादी हो जाएगी और उसकी बेटी हो जाएगी और जब वह बड़ी स्टार बन जाएगी, तब उसके साथ भी हम काम करेंगे। मां रश्मिका की अनुमति मिल ही जाएगी। सलमान ने जिस अंदाज में यह बात कही, उससे वहां मौजूद लोग और पत्रकार हंस पड़े।

ईद पर रिलीज हो रही फिल्म

यह फिल्म ईद के अवसर पर रिलीज हो रही है। 30 मार्च को सलमान की सिकंदर फिल्म को सिनेमाघरों में देखा जा सकता है। यह पहली बार नहीं है, जब ईद पर सलमान खान की फिल्में रिलीज हो रही हैं। हर साल उनकी कोई न कोई फिल्म ईद के अवसर पर रिलीज होती रही है। बहरहाल अब देखना होगा कि यह फिल्म सफलता के कितने झंडे गाड़ती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments