HomeHindi NewsEntertainmentब्राह्मण पर मैं मूतूंगा.. बयान पर यू-टर्न.. अनुराग कश्यप ने अब यह...

ब्राह्मण पर मैं मूतूंगा.. बयान पर यू-टर्न.. अनुराग कश्यप ने अब यह कहा

निर्देशक अनुराग कश्यप अपनी फिल्म फुले को लेकर विवादों में हैं। उनकी फिल्म डिले होने पर उन्होंने आपा खो दिया। अनुराग कश्यप पर एक यूजर ने कमेंट किया था कि ब्राह्मण तुम्हारे बाप हैं। उन्होंने जवाब दिया, ब्राह्मण पर मैं मूतूंगा.. कोई दिक्कत? यह पोस्ट वायरल हो गई, जिससे कई ब्राह्मण संगठनों में नाराजगी फैल गई। बाद में ब्राह्मण समुदाय को निशाना बनाने वाले अपने उसी कमेंट पर तीव्र प्रतिक्रिया के बाद अनुराग ने सार्वजनिक रूप से माफ़ी मांगी। दरअसल ब्राह्मण समुदाय के लोगों ने उनकी फिल्म फुले में उनके चित्रण पर आपत्ति जताई। मामला तब और बढ़ गया जब उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपना रिएक्शन शेयर किया, जिसकी व्यापक आलोचना हुई। अनुराग कश्यप जज्बातों में आकर काफी ज्यादा बोल गए जिसके बाद उन्हें हर तरफ से नफरत मिलने लगी। अनुराग ने अब अपने कमेंट के लिए अब माफी मांगी है।

यह बोले अनुराग कश्यप

अनुराग कश्यप ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि मैं गुस्से में किसी को एक जवाब देने में अपनी मर्यादा भूल गया। और पूरे ब्राह्मण समाज को बुरा बोल डाला। वो समाज जिसके सारे लोग मेरी जिंदगी में रह रहे हैं, आज भी हैं और बहुत योगदान देते हैं। आज वो सब मुझसे आहत हैं। उन्होंने कहा कि मेरा परिवार मुझसे आहत है। बहुत सारे बुद्धिजीवी, जिनकी मैं इज्जत करता हूं, मेरे बोलने के तरीके से आहत हैं। जिनको मैं नहीं कहना चाह रहा था, लेकिन आवेश में किसी की घटिया टिप्पणी का जवाब देते हुए लिख दिया। मैं माफ़ी मांगता हूं अपने उन तमाम सहयोगियों दोस्तों से, अपने परिवार से और हमारे समाज से। अब आगे से ऐसा न हो, मैं उस पर काम करूंगा। अपने गुस्से पर काम करूंगा। आशा है कि आप मुझे माफ़ कर देंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments