HomeHindi Newsतीसरे विश्व युद्ध को होने से रोकूंगा.. विजय रैली में बोले राष्ट्रपति...

तीसरे विश्व युद्ध को होने से रोकूंगा.. विजय रैली में बोले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

आज से अमेरिका में ट्रंप युग शुरू हो गया है। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पद की शपथ ले ली है। वाशिंगटन डीसी में अमेरिका ग्रेट अगेन विजय रैली में ट्रम्प ने कहा कि मैं यूक्रेन में युद्ध समाप्त कर दूंगा, मैं मध्य पूर्व में अराजकता को रोक दूंगा और मैं तीसरे विश्व युद्ध को होने से रोकूंगा। ट्रंप ने कहा कि और आपको पता नहीं है कि हम इसके कितने करीब हैं।

मस्क को बड़ा दायित्य, अध्यक्षता में दक्षता विभाग बनेगा

ट्रम्प ने कहा कि हम एलन मस्क की अध्यक्षता में सरकारी दक्षता का नया विभाग बनाएंगे। वहीं एलन मस्क ने कहा कि हम बहुत सारे बदलाव करने के लिए तत्पर हैं। यह जीत एक शुरुआत है। आगे बढऩे के लिए जो महत्वपूर्ण है वह है जरूरी बदलाव करना और आने वाली शताब्दियों के लिए अमेरिका को मजबूत बनाने की नींव रखना। उन्होंने कहा कि अमेरिका को फिर से महान बनाना है।

इतिहास में सबसे बड़ी निर्वासन प्रक्रिया शुरू करेंगे

विजय रैली में नव-निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि इससे पहले, कोई भी खुली सीमाओं, जेलों, मानसिक संस्थानों, महिलाओं के खेलों में पुरुषों के खेलने। इन सबके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता था। बहुत जल्द हम अमेरिकी इतिहास में सबसे बड़ी निर्वासन प्रक्रिया शुरू करेंगे।

प्रवासी अपराधी को बाहर निकालेंगे

नव-निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि हम जल्द ही अपने संप्रभु क्षेत्र और सीमाओं पर नियंत्रण पुन: स्थापित करेंगे। हम अमेरिकी धरती पर सक्रिय हर अवैध विदेशी गिरोह के सदस्य और प्रवासी अपराधी को बाहर निकालेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments