HomeHindi NewsEntertainmentबॉलीवुड में कभी काम नहीं करूंगा.. पुष्पा 2 की रिलीज से पहले...

बॉलीवुड में कभी काम नहीं करूंगा.. पुष्पा 2 की रिलीज से पहले अल्लू का बड़ा ऐलान

साउथ के सुपर स्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 आने वाली है। 5 दिसंबर को यह फिल्म रिलीज होगी। वे 2021 में पुष्पा जैसी सुपरहिट फिल्म दे चुके हैं। इसमें पुष्पा राज का दमदार किरदार निभाने के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर के नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया था। इसी बीच अल्लू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा खुलासा किया और बताया कि वे कभी हिंदी फिल्म नहीं करेंगे। दरअसल पुष्पा 2 के प्रमोशन के लिए अल्लू अर्जुन मुंबई में थे।

तनातनी की खबरें थीं, सुकुमार का धन्यवाद

अल्लू अर्जुन और डायरेक्टर सुकुमार के बीच तनातनी की खबरें आई थीं। कहा जा रहा था कि इसके कारण ही पुष्पा 2 डिले हुई है। हालांकि अल्लू अर्जुन ने इन अफवाहों को दरकिनार कर दिया। उन्होंने कहा कि सुकुमार ने उन्हें नेशनल अवॉर्ड दिलाने के योग्य फिल्म बनाने का वादा किया था। पिछले 69 सालों में किसी भी तेलुगू एक्टर ने नेशनल अवॉर्ड नहीं जीता है। ये मेरे दिल में था। ये मेरी लाइफ की सबसे अहम अचीवमेंट रही। ये सिर्फ सुकुमार गारू की वजह से संभव हो पाया।

हिंदी फिल्म न करने की बताई वजह

अल्लू अर्जुन ने कहा कि मैं कभी भी हिंदी फिल्म नहीं करूंगा, क्योंकि उस समय इंडस्ट्री में जगह बनाना बेहद मुश्किल था। हिंदी फिल्मों में काम करना एक समय दूर का सपना लगता था। हालांकि, वो फ्यूचर में एक या दो हिंदी फिल्म कर सकते हैं। पुष्पा 2 में रश्मिका मंदाना और फहद फासिल भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म में तस्करी की दुनिया में दुश्मनों से भिडऩे की एक लड़ाई दिखाई गई है। 5 दिसंबर 2024 को इसका दूसरा पार्ट अपना जादू चलाने को तैयार है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments