HomeHindi Newsमैं तो अयोध्या जाऊंगा जिसे जो करना है करे, दिग्गज खिलाड़ी का...

मैं तो अयोध्या जाऊंगा जिसे जो करना है करे, दिग्गज खिलाड़ी का बड़ा बयान

भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज ऑफ स्पिनर और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने 22 जनवरी को अयोध्या में होने जा रहे राम मंदिर के प्राणप्रतिष्ठा कार्यक्रम में जाने को लेकर अपना रुख साफ कर दिया है। हर भजन सिंह का कहना है कि कोई पार्टी या व्यक्ति जाए या ना जाए लेकिन मैं तो 22 जनवरी को अयोध्या का दौरा जरूर करूंगा।

राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने अयोध्या मंदिर में राम लला की मूर्ति के प्रतिष्ठा समारोह के निमंत्रण को स्वीकार ना करने पर भी कांग्रेस पर पर जमकर हमला बोला है। कांग्रेस द्वारा भारतीय जनता पार्टी पर मंदिर समारोह का इस्तेमाल राजनीतिक उद्देश्यों के लिए करने का आरोप लगाने पर हरभजन सिंह ने कहा कि ये एक अलग मामला है।

लेकिन सही बात ये है कि मंदिर का उद्घाटन हो रहा है। जो कोई भी वहां जाने का निर्णय लेता है, वो उसकी पसंद है और अंततः ये कांग्रेस का निर्णय है कि वो वहां जाना चाहते हैं या नहीं। व्यक्तिगत रूप से, मैं निश्चित रूप से राम मंदिर का दौरा करूंगा, और जिस किसी को भी आपत्ति हो, वो अपनी इच्छानुसार व्यक्त कर सकता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments