HomeHindi Newsमैं उस टीम में जाना चाहता हूं जहां पर थोड़ी आजादी मिले,...

मैं उस टीम में जाना चाहता हूं जहां पर थोड़ी आजादी मिले, IPL टीम को लेकर बोले KL RAHUL

आईपीएल की फ्रेंचाइजी टीम लखनऊ सुपरजाएंट्स की टीम ने अपने रिटेंशन खिलाड़ियों की जो सूची जारी की थी उसमें केएल राहुल का नाम नहीं था। केएल राहुल को लखनऊ सुपरजाएंट्स की टीम ने रिटेन नहीं किया और अब केएल राहुल आईपीएल के मेगा ऑक्शन में उतरते हुए दिखाई देंगे। लेकिन अब केएल राहुल ने आईपीएल टीम को लेकर भी बड़ा बयान दिया है और एक तरह से अपनी पुरानी टीम पर तंज भी कसा है।

मैं उस टीम में जाना चाहता हूं जहां थोड़ी आजादी मिले: केएल राहुल

केएल राहुल ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है, हालांकि वह इंटरव्यू अभी तक पूरा रिलीज नहीं लेकिन उसमें एक क्लिप वायरल हो रही है जिसमें केएल राहुल आईपीएल टीम को लेकर बातचीत कर रहे हैं। केएल राहुल ने कहा है कि “मैं आईपीएल में उस टीम से खेलना चाहता हूं जहां थोड़ी आजादी मिले और टीम का माहौल हल्का रहे।

आपको बता दे इसी साल के आईपीएल में एक मुकाबला लखनऊ सुपरजाएंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के बीच खेला गया था। इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने एकतरफा अंदाज में लखनऊ की टीम को हरा दिया था। और मैच के बाद मैदान पर ही टीम के कप्तान केएल राहुल और टीम के मालिक संजीव गोयनका के बीच जो बहसबाजी दिखाई दी थी वह सब के सामने थी। और उसके बाद से ही यह लगने लगा था कि केएल राहुल इस टीम में नहीं रुकेंगे और वैसा ही हुआ।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments