HomeHindi Newsमैं बैडमिंटन की दुनिया का विराट कोहली बनना चाहता हूँ, लक्ष्य सेन...

मैं बैडमिंटन की दुनिया का विराट कोहली बनना चाहता हूँ, लक्ष्य सेन ने खोला अपने दिल का राज

बैडमिंटन के स्टार खिलाड़ी लक्ष्य सेन को हम सब जानते हैं। जिस तरीके से लक्ष्य सेन ने पेरिस ओलंपिक में प्रदर्शन किया था वह काफी शानदार रहा था। हालांकि वो मेडल से जरूर चूक गए थे लेकिन उन्होंने दिलों को जरूर जीता था। और अब लक्ष्य सेन ने भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली को लेकर भी बड़ा बयान दिया है।

बैडमिंटन का विराट कोहली बनना चाहते हैं लक्ष्य सेन

विराट कोहली को लेकर बैडमिंटन स्टार खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने कहा कि “विराट कोहली भारत के सबसे बड़े खेल आइकन में से एक हैं। मैं उनका प्रशंसक हूं, खासकर उनकी मानसिकता और आक्रामकता के लिए।उन्होंने आगे कहा।कि “कोहली को आइकन बनाने वाली बात ये है कि वो क्रिकेट से परे भी प्रेरणा देने की क्षमता रखते हैं।

कोहली का प्रभाव फिटनेस, मानसिक स्वास्थ्य और खेल भावना के क्षेत्र में भी फैला हुआ है, जहां सेन अपने जीवन में समानताएं देखते हैं। कोहली के आक्रामक खेल, उनकी फिटनेस व्यवस्था और उनके सार्वजनिक व्यक्तित्व ने न केवल क्रिकेट को ऊपर उठाया है, बल्कि सभी खेलों के एथलीटों के लिए एक मानक स्थापित किया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments