HomeHindi Newsमुझे हंसी आती है जब विराट कोहली की तुलना बाबर से की...

मुझे हंसी आती है जब विराट कोहली की तुलना बाबर से की जाती है, दिग्गज खिलाड़ी का बड़ा बयान

भारतीय टीम के सुपरस्टार खिलाड़ी विराट कोहली की तुलना पाकिस्तान की टीम के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम से लगातार की जाती है। सोशल मीडिया पर भी अलग-अलग आंकड़े दिखाकर कोशिश की जाती है कि कैसे बाबर आजम विराट कोहली के बराबर के बल्लेबाज हैं। लेकिन अब पाकिस्तान की टीम के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने इन सारी डिबेट पर विराम लगा दिया है। उन्होंने कहा है कि मुझे हंसी आती है जब विराट कोहली की तुलना बाबर आजम, स्टीव स्मिथ जो रूट जैसे बल्लेबाजों से की जाती है।

कोहली इस पीढ़ी के सबसे महान बल्लेबाज हैं: मोहम्मद आमिर

मोहम्मद आमिर ने विराट कोहली को लेकर कहा कि ” विराट कोहली इस पीढ़ी के सबसे बड़े और महान खिलाड़ी हैं उनकी तुलना किसी से नहीं की जा सकती है। मुझे हंसी आती है जब उनकी तुलना बाबर आजम, स्टीव स्मिथज जो रूट जैसे खिलाड़ियों से की जाती है। विराट कोहली की तुलना किसी से नहीं हो सकती। उन्होंने भारतीय टीम को इतने सारे मैच जितवाये हैं कि किसी और खिलाड़ी के लिए यह कर पाना असंभव सा होगा। तीनों फॉर्मेट में विराट कोहली इस पीढ़ी के सबसे महान खिलाड़ी हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments