HomeHindi NewsDelhi Newsपहले नहीं देखा महाकुंभ का ऐसा प्रचार.. अखिलेश बोले-ये डबल ब्लंडर की...

पहले नहीं देखा महाकुंभ का ऐसा प्रचार.. अखिलेश बोले-ये डबल ब्लंडर की सरकार

प्रयागराज महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। यही वजह है कि अब तक 53 करोड़ श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। महाकुंभ में अब भी 10 दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि करीब 65 करोड़ केक आसपास श्रद्धालु दुनिया के इस सबसे बड़े धार्मिक समागम में पहुंचेंगे। बहरहाल सरकार भले ही गदगद हो, लेकिन हकीकत यह भी है कि रेलवे स्टेशनों में भीड़ है तो व्यवस्थाएं भी कम प्रतीत हो रही हैं। प्रयागराज और दिल्ली में हुई भगदड़ से कई सवाल भी उठे हैं। ऐसे में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी आक्रामक हैं और सरकार पर सवाल उठा रहे हैं। खासतौर पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव लगातार योगी और मोदी सरकार को घेर रहे हैं।

क्या पहले कभी नहीं होता था कुंभ

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने ऐसा प्रचार किया है कि पहले कभी कुंभ नहीं होता था, जबसे भाजपा आई है तभी से कुंभ हो रहा है। सरकार ने कहा कि हम 100 करोड़ लोगों के लिए इंतजाम करेंगे और जिस दिन सबसे बड़ा स्नान होता है, उसी दिन सरकार की पोल खुल गई। अखिलेश ने कहा कि दिल्ली की घटना के बाद ये डबल इंजन की नहीं डबल ब्लंडर की सरकार बन गई है। सुनने में आया है कि पत्रकारों को अस्पताल में जाने से रोका गया है। पहले दिन के भगदड़ में भी पत्रकारों को नहीं जाने दिया गया था। अखिलेशने कहा कि जो कहते थे कि महाकुंभ डिजिटल है, वे ये नहीं बता पा रहे हैं कि कितने लोगों की जान गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments