HomeHindi NewsBGT में नहीं चुने जाने काफी बुरा लगा था, भारत के स्टार...

BGT में नहीं चुने जाने काफी बुरा लगा था, भारत के स्टार खिलाड़ी का बड़ा बयान

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच पिछले साल बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी खेली गई थी। इस ट्रॉफी में भारत को 1-3 से करारी हार का सामना करना पड़ा था। और खास बात यह थी की पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 295 रनों के बड़े अंतर से हराया था। लेकिन उसके बाद एडिलेड,मेलबर्न और फिर सिडनी में भारत को हार का सामना करना पड़ा था।

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भारतीय टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी शार्दुल ठाकुर को जगह नहीं मिली थी। अब उन्होंने अपनी टीम में वापसी और बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में नहीं चुने जाने को लेकर एक बड़ा बयान दिया है।

अपनी वापसी को लेकर शार्दूल ठाकुर ने दिया बड़ा बयान

ऑस्ट्रेलिया दौरे से बाहर किए जाने पर शार्दुल ने Revsportz को बताया, “जब टीम का चयन हुआ और मेरा नाम नहीं था, तो शुरुआत में काफी बुरा लगा। लेकिन एक प्रोफेशनल क्रिकेटर होने के नाते हमें समझना होता है कि करियर में उतार-चढ़ाव आते हैं। मैंने सोचा कि अगर मुझे क्रिकेट में और ऊंचाइयों तक पहुंचना है, तो इस रिजेक्शन को भुलाकर आगे बढ़ना होगा। अगर कोई मौका आए, तो मैं उसके लिए तैयार रहूं।”

मैंने अपने बेसिक्स पर फोकस रखा। मुंबई के लिए मैं अहम मौकों पर विकेट लेता हूं और नॉकआउट मैचों में परफॉर्म करता हूं, यही चीज मुझे मोटिवेट करती है। ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए नहीं चुने जाने के बाद मेरा ध्यान चैंपियंस ट्रॉफी, आईपीएल और फिर इंग्लैंड दौरे पर चला गया।”

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments