HomeHindi NewsChhattisgarh Newsमैंने नहीं किया सैफ अली खान पर हमला.. छग से पकड़े संदिग्ध...

मैंने नहीं किया सैफ अली खान पर हमला.. छग से पकड़े संदिग्ध ने कहा

छत्तीसगढ़ के दुर्ग से हिरासत में लिए गए आकाश कनौजिया को दुर्ग के आरपीएफ थाने से ले जाया गया है। उसे अभिनेता सैफ अली खान पर हमले के मामल में पकड़ा गया है। मुंबई पुलिस के सब-इंस्पेक्टर प्रदीप फुंडे ने कहा कि कल से हम कह रहे हैं कि वह सिर्फ़ एक संदिग्ध है, किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले हमें जांच करने दीजिए। उन्होंने कहा कि हम उसे छोड़ रहे हैं। हम उसे रेलवे स्टेशन पर छोड़ देंगे। फुंडे ने कहा कि वह आरोपी नहीं है और हम उसे मुंबई नहीं ले जा रहे हैं। वहीं आकाश कनौजिया ने कहा कि मैंने कुछ भी गलत नहीं किया। मुझे पूछताछ के लिए यहां लाया गया था और अब मुझे रिहा कर दिया गया है। मैं आरोपी नहीं हूं।

कल से चल रही थीं खबरें

कल से सैफ पर हमले के आरोपी के छत्तीसगढ़ से पकड़े जाने की खबरें चल रही थीं। इसी के बाद आकाश को मुंबई पुलिस ने हिरासत में लिया। हालांकि असली हमलावर मोहम्मद शहजाद को पकड़ा जा चुका है और पुलिस ने उसे ठाणे से पकड़ा है। आरोपी 5-6 महीने पहले ही मुंबई आया था और हाउसकीपिंग एजेंसी में काम करता था। पिछले कुछ दिनों से वह एक ठेकेदार के साथ कंस्ट्रक्शन साइट पर काम कर रहा था। उस पर बांग्लादेश होने का संदेह जताया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments