HomeHindi Newsसुनील नारायण को KKR में मैंने लाया था, स्टार खिलाड़ी ने गंभीर...

सुनील नारायण को KKR में मैंने लाया था, स्टार खिलाड़ी ने गंभीर पर लगाए बड़े आरोप

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के पूर्व खिलाड़ी मनोज तिवारी इस वक्त सोशल मीडिया में छाए हुए हैं। क्योंकि मनोज तिवारी ने गौतम गंभीर को लेकर जो बयान दिए हैं उसको लेकर हर जगह खबर बना रही है और अब एक और बड़ा आरोप मनोज तिवारी ने गौतम गंभीर पर लगाया है। मनोज तिवारी ने कहा है कि कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम में पहली बार सुनील नारायण को गौतम गंभीर ने नहीं बल्कि मैं लेकर आया था।

सुनील नारायण को मैं लेकर आया था: मनोज तिवारी

न्यूज 24 से बात करते हुए भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी मनोज तिवारी ने कहा कि “मेरा अंतरराष्ट्रीय करियर सात साल का रहा जिसमें मैं लगातार नहीं खेल सका। हालांकि, जब भी मैं टीम में था तो बाहर से भी चीजों को देखता रहता था। कटक में भारत और वेस्टइंडीज के बीच हुए मैच में नारेन की गेंद पर रोहित शर्मा क्लीन बोल्ड हुए थे। उस समय मुझे समझ में आया कि अगर रोहित इस गेंदबाज को नहीं खेल पा रहे हैं तो जरूर इसमें कोई बात होगी। इसके बाद मैंने ही गौतम को नारेन को अपनी टीम में लाने का सुझाव दिया था।

आपको बता दें वहीं कुछ ही दिन पहले मनोज तिवारी ने गौतम गंभीर के ऊपर क्रेडिट लेने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को आईपीएल की ट्रॉफी अकेले गौतम गंभीर ने नहीं जितवाई थी हम सब ने योगदान दिया था। जिसमें जैक कैलिस, मनविंदर बिसला हर किसी ने अपना रोल निभाया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments