HomeHindi NewsHaryanaमैं बैठा हूँ, किसी को रोने नहीं दूंगा, जनसुनवाई में भावुक हुए...

मैं बैठा हूँ, किसी को रोने नहीं दूंगा, जनसुनवाई में भावुक हुए गृह मंत्री अनिल विज

हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने अपने आवास पर जनसुनवाई की है। इस दौरान गृहमंत्री ने प्रदेश के दूर-दराज से आए लोगों की फरियाद सुनी। जनसुनवाई में सबसे ज्यादा मामले कबूतरबाजी के सामने आए हैं। गृहमंत्री अनिल विज ने अंबाला रेंज के आईजी की अगुवाई में गठित एसआईटी को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। विज ने कहा कि हरियाणा में कबूतरबाजी के मामले में एसआईटी द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। अभी तक ऐसे मामलों में लगभग 500 आरोपियों को पकड़ा भी जा चुका है। घरौंडा से आए एक दंपति ने बताया कि उसके भाई को विदेश भेजने के नाम पर साढे 5 लख रुपए, जंघेड़ी से आई महिला ने बताया कि उसके साढ़े 3 लाख रुपए ठग लिए गए हैं। विज ने भावुक होते हुए कहा कि मैं बैठा हूं, किसी को रोने नहीं दूंगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments