HomeHindi NewsDelhi Newsकांग्रेस नेताओं के बयानों से ठेस पहुंची.. भाजपा ने कहा-पाकिस्तान में हो...

कांग्रेस नेताओं के बयानों से ठेस पहुंची.. भाजपा ने कहा-पाकिस्तान में हो रहे चर्चे

भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि पहलगाम की जो बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई, उसे पूरे देश ने देखा और पूरे देश में बहुत नाराजगी है। सर्वदलीय बैठक में बहुत ही सद्भाव के माहौल में सब लोगों ने मौन रखा और सरकार के साथ सख्ती की कार्रवाई करने का आश्वासन भी दिया। कांग्रेस पार्टी के नेता, उनके अध्यक्ष ने सार्वजनिक बयान दिया है कि वे सरकार के साथ हैं। लेकिन कांग्रेस के कुछ बड़े-बड़े नेता क्या-क्या बोल रहे हैं, क्यों बोल रहे हैं और इसका मकसद क्या है? आज हम बहुत पीडि़त हैं और दुखी हैं। हमें इन टिप्पणियों से बहुत ठेस पहुंची है।

पाकिस्तान में दुरुपयोग हो रहा

भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस नेताओं के सारे वकतव्यों का पाकिस्तान में दुरुपयोग हो रहा है। जिस समय देश को एक स्वर में बोलना चाहिए उस समय आपके नेता देश को और बदनाम कर रहे हैं। यह ठीक नहीं है। आज दुनियाभर के देश भारत के साथ हैं। ऐसे में क्या हम यहां पर एक सुर में नहीं बोल सकते? राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे का क्या अपनी पार्टी पर कोई नियंत्रण नहीं है?

वडेट्टीवार का फिर आया बयान

कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा कि इसे लेकर अभी अलग-अलग तरह की चर्चाओं का दौर चल रहा है। मूल रूप से आतंकवादियों ने 27 लोगों की जान ले ली। यदि हमलावरों द्वारा जाति-धर्म पूछा गया है तो उनकी देश में अस्थिरता लाने की, देश में दो समुदायों को आपस में लड़ाने की और देश का नुकसान करने की मंशा हो सकती है। इससे स्पष्ट होता है कि इसके पीछे पाकिस्तान की हमारे देश को नुकसान पहुंचाने की मंशा है। हिंदुस्तान को अस्थिर करने वाली इन शक्तियों के खिलाफ सरकार जो भी कार्रवाई करेगी, उसे लेकर कांग्रेस पूर्ण रूप से उनके साथ रहेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments