HomeHindi NewsHaryanaसैकड़ों वर्षों के संघर्ष का अंत हुआ.. रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर...

सैकड़ों वर्षों के संघर्ष का अंत हुआ.. रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर बोले सीएम खट्टर

अयोध्या के राम मंदिर में रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पूरे देश में दीपावली जैसा माहौल है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर करनाल के कर्णेश्वर महादेव मंदिर में पहुंचे। उन्होंने भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण स्क्रीन पर देखा इस दौरान सीएम खट्टर ने राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा की सभी को शुभकामनाएं दी है। खट्टर ने कहा कि जिस तरह से आक्रमणकारियों ने राम जन्मभूमि मंदिर पर आक्रमण किया और मंदिर को ध्वस्त किया। अयोध्या में राम मंदिर को लेकर सैकड़ो वर्षों तक संघर्ष हुआ। आज पूरा देश राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भाव विभोर है। देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी लोग बहुत ज्यादा खुश हैं। यह एक नए युग की शुरुआत है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments