HomeHindi NewsEntertainmentकृष 4 में ऋतिक को दोहरा जिम्मा.. यशराज फिल्मस का भी मिलेगा...

कृष 4 में ऋतिक को दोहरा जिम्मा.. यशराज फिल्मस का भी मिलेगा साथ

सुपरहिट सुपरहीरो फ्रैंचाइज कृष 4 को लेकर बड़ी खबर है। 12 साल से इस फिल्म को लेकर चर्चाएं हैं, लेकिन हर बार बार ठंडे बस्ते में चली गई। राकेश रोशन ने कृष 4 के लिए यशराज फिल्मस (YRF) के आदित्य चोपड़ा से हाथ मिला लिया है। कृष 4 में ऋतिक रोशन न सिर्फ फिर से सुपरहीरो बनेंगे, बल्कि इस फिल्म से बतौर डायरेक्टर डेब्यू भी करेंगे। राकेश रोशन ने खुद पुष्टि की है कि आदित्य चोपड़ा के साथ मिलकर वह कृष 4 प्रोड्यूस करेंगे। यह फिल्म अगले साल 2026 की शुरुआत में फ्लोर पर आ जाएगी।

तीनों फिल्में सुपर-डुपर हिट रहीं

देश की इस सबसे बड़ी सुपरहीरो फ्रैंचाइजी कृष की शुरुआत 2003 में कोई मिल गया से हुई थी। उसके बाद 2006 में कृष और फिर 2013 में कृष 3 रिलीज हुई। ये तीनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपर-डुपर हिट रही हैं। अब कृष 4की स्क्रिप्ट तैयार है। राकेश रोशन ने भी कहा कि मैं कृष 4 के निर्देशन की कमान अपने बेटे ऋतिक रोशन को सौंप रहा हूं। फ्रैंचाइजी की शुरुआत से ही मेरे साथ इसे जीया है, महसूस किया है और इसके सपने देखे हैं। कृष ने दुनियाभर के दर्शकों का मनोरंजन किया है। ऋतिक अब इस सुपरहीरो गाथा के अगले चैप्टर्स को सामने लाएंगे और इतने साल पहले बनाए गए मेरे विजन को और नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments