HomeHindi NewsEntertainmentवॉर 2 में साथ दिखेंगे ऋतिक- जूनियर NTR.. इस दिन धमाल मचाएगी...

वॉर 2 में साथ दिखेंगे ऋतिक- जूनियर NTR.. इस दिन धमाल मचाएगी फिल्म

वार 2 फिल्म में ऋतिक रोशन और साउथ के सुपर स्टार जूनियर एनटीआर एक साथ नजर आने वाले हैं। ऋतिक के चोटिल होने के कारण फिल्म की शूटिंग रुक गई है, लेकिन मेकर्स को भरोसा है कि फिल्म 14 अगस्त 2025 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी। मेकर्स ने वीडियो को साझा करते हुए लिखा है, कहना पड़ेगा कि आपने वॉर 2 की मार्केटिंग शुरू होने से पहले ही कमाल कर दिया है। 14 अगस्त 2025 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में तबाही मचेगी। यशराज फिल्म्स (वाईआरएफ) के सोशल मीडिया पोस्ट से तहलका मच गया है। फिल्म में ऋतिक रोशन का मशहूर किरदार कबीर और साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर एक साथ नजर आएंगे।

यह है कहानी

वार 2 फिल्म को अयान मुखर्जी निर्देशित कर रहे हैं और यशराज फिल्म्स के बैनर तले आदित्य चोपड़ा इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं। वॉर 2 यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की छठी फिल्म है और इसे पिछली स्पाई यूनिवर्स फिल्मों से जोडऩे के लिए लिखा गया है। फिल्म में ऋतिक रोशन मेजर कबीर के रोल में एक बार फिर दिखेंगे। कबीर एक बार फिर एक खतरनाक मिशन पर निकलता है, जिसमें उसे एक नए दुश्मन का सामना करना पड़ता है। यह दुश्मन कोई और नहीं, बल्कि जूनियर एनटीआर द्वारा निभाया जा रहा किरदार है, जो एक साउथ इंडियन रॉ एजेंट की भूमिका में है। कबीर और जूनियर एनटीआर के बीच जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस देखने को मिलेंगे। फिल्म में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। फिल्म में हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस होंगे। फिल्म की शूटिंग लगभग एक साल से चल रही है। वॉर 2 दर्शकों को एक रोमांचक और मनोरंजक अनुभव देने का वादा करती नजर आ रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments