HomeHindi NewsEntertainmentआलिया को Kiss करने का कैसा था एक्सपीरियंस,सिद्धार्थ मल्होत्रा ने दिया हैरानी...

आलिया को Kiss करने का कैसा था एक्सपीरियंस,सिद्धार्थ मल्होत्रा ने दिया हैरानी भरा जवाब

बॉलीवुड की फिल्म इंडस्ट्री में किसिंग सीन अब आम बात हो चली है। लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब किसिंग सीन से पूरी इंडस्ट्री में बवाल मच जाता था। लेकिन इसके बावजूद आज भी जब भी किसिंग सीन की बात होती है तो लोगो के कान जरूर खड़े हो जाते हैं। वहीँ अब बॉलीवुड की फिल्म स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर से अपने करियर का आगाज करने वाले सिद्धार्थ मल्होत्रा ने आलिया भट्ट के साथ अपने किसिंग एक्सपीरियंस को शेयर किया है।

पहली फिल्म में किया था आलिया को किस

बता दें स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर फिल्म में सिद्धार्थ ने आलिया भट्ट के साथ लिपलॉक वाला सीन दिया था जो जमकर चर्चाओं में आ गया था। वहीँ अब आलिया के साथ उनका ये किसिंग सीन का एक्सपीरियंस कैसा था, उसपर एक्टर ने काफी हैरानी भरा जवाब दिया है।

बोरिंग था आलिया के साथ किस

एक इंटरव्यू में जब सिद्धार्थ से पूछा गया था कि डेब्यू फिल्म में आलिया संग लिपलॉक कर उन्हें कैसा लगा था, जिसपर एक्टर ने कहा था कि यह काफी बोरिंग था। फिल्म में मेरे और आलिया के बीच किसिंग सीन का एक्पीरियंस अजीब था। वो काफी टेक्निकल था। इस सीन में हमें होंठ, सिर और नाक के हर एंगल पर ध्यान देना था, जो थोड़ी देर बाद काफी बोरिंग हो गया।

इस एक्ट्रेस को करना चाहते हैं किस

इसके बाद इंटरव्यू के दौरान उनसे एक और सवाल पूछा गया कि वो ऑनस्क्रीन पर किसको किस करना चाहेंगे, जिसपर उन्होंने एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का नाम लिया था। उन्होंने आगे कहा कि मुझे उम्मीद है कि लोगों को यह काफी पसंद आएगा। बता दें कि आलिया और सिद्धार्थ ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments