HomeHindi Newsडूबते हुए व्यक्ति को कैसे बचाया जाए.. महाकुंभ के लिए एनडीआरएफ का...

डूबते हुए व्यक्ति को कैसे बचाया जाए.. महाकुंभ के लिए एनडीआरएफ का प्रशिक्षण

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज महाकुंभ 2025 की तैयारियों के मद्देनजर एनडीआरएफ की एक टीम द्वारा सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण अभियान चलाया गया। महाकुंभ 2025 का आयोजन 13 जनवरी को होगा जो 26 फरवरी तक चलेगा।

लाइफ जैकेट की भी जानकारी दी जा रही

एनडीआरएफ निरीक्षक जितेन्द्र सिंह ने बताया कि महाकुंभ 2025 की तैयारियों के तहत हमारी एनडीआरएफ की टीमें यहां पर तैनात हैं। हम ड्यूटी के साथ-साथ हम सामुदायिक जागरुकता अभियान भी चला रहे हैं और जो समुदाय के लोग आ रहे हैं, उन्हें डूबते हुए व्यक्ति को कैसे बचाया जाए या खुद को कैसे बचाया जाए, इससे जुड़ी ट्रेनिंग दी जा रही है। उन्होंने कहा कि लाइफ जैकेट की भी जानकारी दी जा रही है। इस दौरान एनडीआरएफ के जवानों ने मौके पर ही प्रशिक्षण देकर समझाया कि कैसे डूबने से बचाया और इन हादसों से सतर्क रहा जाए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments