HomeHindi Newsआखिर कब तक खराब फार्म के बावजूद प्रिंस गिल को ढोती रहेगी...

आखिर कब तक खराब फार्म के बावजूद प्रिंस गिल को ढोती रहेगी टीम इंडिया

भारत और इंग्लैंड की टीम के बीच हैदराबाद में खेले गए टेस्ट मैच में भारतीय टीम को 28 रनों की करारी हार का सामना करना पड़ा। करारी शब्द का इस्तेमाल इसलिए करना पड़ रहा है क्योंकि शुरुआती 3 दिनों तक इंग्लैंड की टीम पूरी तरह से टेस्ट मैच में नीचे लगी हुई थी और भारत हावी था लेकिन चौथे दिन टेस्ट मैच ने ऐसी करवट बदली की भारतीय टीम चौथे दिन ही मैच हार गई।

भारतीय टीम के लिए इस टेस्ट मुकाबले में पहली पारी में शुभमन गिल ने 23 रन बनाए थे। तो दूसरी पारी में शुभमन गिल अपना खाता भी नहीं खोल सके। और बात सिर्फ इस टेस्ट मैच की नहीं है बात अब शुभमन गिल की जगह पर आ गई है। क्योंकि जिन्हें फैंस प्रिंस गिल के नाम से जानते हैं और भारत का अगला विराट कोहली बता रहे हैं अगर उस खिलाड़ी की पिछली 10 पारियों के आंकड़े देख लेंगे तो आप हैरान हो जाएंगे।

ये हैं शुभ्मन गिल की पिछली 10 पारियों के आंकड़े

भारतीय टीम के प्रिंस गिल की अगर पिछली 10 टेस्ट पारियों के आंकड़ों की बात करें तो पिछली 10 टेस्ट पारियों में शुभमन गिल ने मात्र 160 रन बनाए हैं और उनका उच्चतम स्कोर 36 रन हैं। यह आंकड़े कहीं से भी शुभमन गिल की काबिलियत से न्याय नहीं करते हैं। लेकिन सवाल अभी भी वही का वही है कि आखिर कब तक भारतीय टीम शुभमन गिल को टेस्ट फॉर्मेट में ढोती रहेगी।

क्योंकि ऐसे बहुत से प्लेयर हैं जो रणजी ट्रॉफी में रनों का अंबार लगा रहे हैं लेकिन उन्हें भारतीय टीम में मौका नहीं मिल रहा है और शुभमन गिल को लगातार खराब फार्म के बावजूद मौके दिए जा रहे हैं। फिर ऐसी कौन सी काबिलियत शुभ्मन गिल के अंदर दिखाई दे रही है कि उन्हें लगातार फ्लॉप होने के बाद भी मौके मिल रहे हैं और जो रणजी ट्रॉफी में रनों का अंबार लगा रहे हैं वह अभी भी अपने मौके का इंतजार कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments