HomeHindi NewsEntertainmentहाउसफुल 5 : बंपर ओपनिंग की तैयारी, रिलीज से पहले हुई इतने...

हाउसफुल 5 : बंपर ओपनिंग की तैयारी, रिलीज से पहले हुई इतने करोड़ की डील

अक्षय कुमार की मच-अवेटेड कॉमेडी फिल्म हाउसफुल 5 बॉक्स ऑफिस पर बंपर ओपनिंग के लिए तैयार दिख रही है। रिलीज से कुछ दिन पहले ही फिल्म ने एडवांस बुकिंग में शानदार रफ्तार पकड़ ली है। फिल्म के लिए एडवांस बुकिंग शुरू होने के महज 37 घंटों के भीतर ही 45,000 से अधिक टिकट बिक चुके हैं। यह आंकड़ा फिल्म के लिए दर्शकों की जबरदस्त उत्सुकता को दर्शाता है। हाउसफुल 5 तीन दिन बाद यानि कि 6 जून 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है और मेकर्स इसे अब तक की सबसे बड़ी कॉमेडी रिलीज बनाने की तैयारी में हैं। रिपोट्र्स के मुताबिक, फिल्म को देशभर में 5000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया जाएगा, जो इसे एक बहुत बड़ी पहुंच देगा।

135 करोड़ रुपये की डील फाइनल

एडवांस बुकिंग के इन शुरुआती आंकड़ों के साथ हाउसफुल 5 की टीम रिलीज से पहले ही बड़ी कमाई कर चुकी है। बताया जा रहा है कि फिल्म ने सैटेलाइट राइट्स, डिजिटल राइट्स और म्यूजिक राइट्स के जरिए करीब 135 करोड़ रुपये की डील फाइनल कर ली है। यह डील फिल्म के बजट के एक बड़े हिस्से को पहले ही कवर कर चुकी है, जिससे यह बॉक्स ऑफिस पर फायदे में रहने की अच्छी स्थिति में है। फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन सहित कई बड़े सितारे हैं, जो इस फ्रेंचाइजी को एक नया आयाम दे रहे हैं। तरुण मनसुखानी द्वारा निर्देशित यह फिल्म कॉमेडी और थ्रिलर का मिश्रण है, जिसमें एक मर्डर मिस्ट्री दिखाई जाएगी। खास बात यह है कि फिल्म को दो अलग-अलग क्लाइमेक्स के साथ रिलीज किया जाएगा, जिससे दर्शकों को सिनेमाघरों में एक अनूठा अनुभव मिलेगा। एडवांस बुकिंग उम्मीद से थोड़ी धीमी है, लेकिन 45,000 से अधिक टिकटों की बिक्री का आंकड़ा फिल्म को एक मजबूत शुरुआत देने का संकेत दे रहा है। हाउसफुल फ्रेंचाइजी की पिछली फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर सफल रही हैं और पांचवीं किस्त से भी यही उम्मीद की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments