HomeHindi NewsHaryanaहरियाणा आ रहे गृहमंत्री अमित शाह.. कार्यकर्ताओं को देंगे जीत के मंत्र

हरियाणा आ रहे गृहमंत्री अमित शाह.. कार्यकर्ताओं को देंगे जीत के मंत्र

हरियाणा विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने अपने स्तर पर समीकरण सुधारने और सामंजस्य के प्रयास शुरू कर दिए हैं। वहीं पार्टी संगठन भी पिछली गलतियों को सुधारने में जुटा हुआ है। इस बीच गृहमंत्री अमित शाह भी हरियाणा आ रहे हैं। महेंद्रगढ़ में भाजपा के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई, जिसमें सीएम नायब सिंह भी पहुंचे। उन्होंने बताया कि आगामी 16 तारीख को देश के गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह पाली में आयोजित पिछड़ा वर्ग सम्मान सम्मेलन को संबोधित करेंगे। सम्मेलन की तैयारी के निमित्त विभिन्न योजनाओं पर चर्चा कर प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली की उपस्थिति में कार्यकर्ताओं को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए।

हैट्रिक लगाने की तैयारी में भाजपा

भाजपा हरियाणा में 10 साल से सत्ता में है, तो कांग्रेस 2014 के बाद से ही वनवास भुगत रही है। भाजपा का प्रयास है कि जीत के साथ हैट्रिक पूरी की जाए, वहीं कांग्रेस सत्ता में वापसी के प्रयास में है। भाजपा ने जहां अपनी तैयारियों को मुकम्मल रूप देना शुरू कर दिया है, वहीं कांग्रेस में अभी कोई हलचल नहीं दिख रही है। गुटबाजी भी कांग्रेस की बड़ी समस्या है। लोकसभा चुनाव में दोनों पार्टियों को 5-5 सीटें मिली थीं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments