HomeHindi NewsEntertainmentभारत में बदली हॉलीवुड फिल्म जोकर 2 की डेट.. इस कारण 2...

भारत में बदली हॉलीवुड फिल्म जोकर 2 की डेट.. इस कारण 2 दिन पहले होगी रिलीज

साल 2019 में हॉलीवुड फिल्म जोकर रिलीज हुई थी, जो कि सुपरहिट साबित हुई। अब 5 साल बाद इसका सीक्वल जोकर 2 यानी जोकर : फोली ए ड्यूक्स रिलीज होने वाली है। दुनियाभर के फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के मेकर्स वार्नर ब्रदर्स इंडिया ने खुलासा किया कि ये मूवी अब 2 अक्टूबर 2024, बुधवार को भारत के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं दुनियाभर में यह फिल्म 4 अक्टूबर को रिलीज हो रही है। फिल्म में जोकिन फीनिक्स और लेडी गागा लीड रोल में हैं। फिल्म का निर्देशन टॉड फिलिप्स ने किया है। इस फिल्म में जोकिन फीनिक्स ने आर्थर फ्लेक का ऑस्कर विनर किरदार निभाया है। जोकर : फोली ए ड्यूक्स में लेडी गागा को भी लीड रोल में कास्ट किया गया है। वे सीक्वल में ऑर्थर का पूरा साथ देने वाली हैं।

इसलिए 2 अक्टूबर को हो रही है रिलीज

फिल्मी समीक्षकों का कहना है कि ये मेकर्स की एक सोची-समझी रणनीति है। 2 अक्टूबर को भारत में महात्मा गांधी जयंती की छुट्टी होती है। ऐसे में सिनेमाघरों में आम तौर पर दर्शकों की ज्यादा भीड़ उमड़ती है। इस फैसले से जोकर 2 को बॉक्स ऑफिस पर एक मजबूत शुरुआत मिल सकती है। ये फिल्म भारतीय बाजार की सबसे बड़ी रिलीज में से एक बन सकती है। फिल्म में ऑस्कर नॉमिनेटेड ब्रेंडन ग्लीसन हैं, जो द बैन्शीज ऑफ इनिशेरिन से फेमस हैं। कैथरीन कीनर जो गेट आउट में भी नजर आई थीं, वे भी फिल्म में हैं। ये फिल्म दुनियाभर में 4 अक्टूबर 2024 को रिलीज होगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments