HomeHindi NewsEntertainmentहॉलीवुड एक्टर वैल किल्मर नहीं रहे.. टॉप गन और बैटमैन के लिए...

हॉलीवुड एक्टर वैल किल्मर नहीं रहे.. टॉप गन और बैटमैन के लिए रहे मशहूर

हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता वैल किल्मर का 65 वर्ष की उम्र मेुं निधन हो गया है। वे निमोनिया से पीडि़त थे। है। वैल के निधन की पुष्टि उनकी बेटी मर्सिडीज किल्मर ने की। मर्सिडीज ने एसोसिएटेड प्रेस को भेजे ईमेल में बताया कि किल्मर का निधन लॉस एंजिल्स में हो गया है। वैल किल्मर का निधन निमोनिया के कारण हुआ है। 2014 में अभिनेता को गले के कैंसर का पता चला था। अभिनेता वैल किल्मर ने अपने करियर की शुरुआत साल 1984 में फिल्म टॉप सीक्रेट से की थी। उन्होंने टॉप गन, रियल जीनियस, विलो, हीट और द सेंट जैसी लोकप्रिय फिल्मों में काम कर दर्शकों के बीच पहचान बनाई।

टॉप गन में आइसमैन की भूमिका निभाई

वैल किल्मर ने टॉप गन में आइसमैन की भूमिका निभाई थी। बैटमैन फॉरएवर में बैटमैन के रूप में नजर आए। द डोर्स में जिम मॉरिसन की भूमिका निभाई। 2021 में अपने करियर पर बनी डॉक्यूमेंट्री वैल के आखिर में वैल किल्मर ने कहा कि मैंने खराब व्यवहार किया है और कुछ लोगों के साथ अजीब व्यवहार किया है। मुझे इसका कोई पछतावा नहीं है, क्योंकि मैंने खुद के कुछ हिस्सों को खोया और पाया है, जिनके बारे में मुझे कभी पता ही नहीं था। 2022 में आई टॉप गन : मेवरिक वैल किल्मर के करियर की आखिरी फिल्म है जिसमें उन्होंने आइसमैन की भूमिका निभाई। द डोर्स में मॉरिसन का किरदार निभाने के लिए उन्होंने पूरे वक्त चमड़े की पैंट पहनी। उन्होंने कलाकारों और क्रू से कहा कि वे उन्हें केवल जिम मॉरिसन के नाम से बुलाएं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments