HomeHindi NewsDelhi News16 अप्रैल का इतिहास : मुंबई-ठाणे के बीच दौड़ी थी ट्रेन.. रूसी...

16 अप्रैल का इतिहास : मुंबई-ठाणे के बीच दौड़ी थी ट्रेन.. रूसी हमले में 7 हजार लोगों की मौत

देश और दुनिया के इतिहास में 16 अप्रैल की घटनाएं बेहद अहम हैं। आज भले ही हम बुलेट ट्रेन, मेट्रो ट्रेन और हाईस्पीड रेलवे की बातें करते हैं लेकिन भारतीय रेल की शुरुआत भी आज ही के दिन हुई थी? 16 अप्रैल 1853 को भारत में पहली बार रेल ने रफ्तार पकड़ी थी। उस वक्त मुंबई से ठाणे के बीच पहली पैसेंजर ट्रेन चलाई गई थी। उस सफर ने देश में परिवहन की तस्वीर ही बदल दी। भाप और कोयले से रेल दौड़ी। देखते ही देखते अंग्रेजों ने पूरे देश में रेल नेटवर्क का विस्तार करना शुरू कर दिया। पहले की ट्रेन छोटी हुआ करती थीं, लेकिन तब यह परिवहन का तेज माध्यम माना जाता था।

द्वितीय विश्व युद्ध का बड़ा हमला

16 अप्रैल 1945 में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान एक सोवियत पनडुब्बी ने हमला कर दिया जिससे जर्मनी का एक जहाज़ डूब गया था, जिसमें करीब 7,000 लोगों की मौत हो गई। यह द्वितीय विश्व युद्ध का बड़ा हमला माना जाता है। यह घटना विल्हेल्म गुस्टलॉफ नामक जर्मन सैन्य परिवहन जहाज़ के डूबने की है। हालांकि कुछ इतिहासकार इसे 30 जनवरी, 1945 की घटना बताते हैं। तब सोवियत पनडुब्बी एस-13 की कमान कैप्टन अलेक्जेंडर मरीनेस्को के पास थी। अनुमानित रूप से 9,000 से अधिक लोग मारे गए थे, जिनमें ज्यादातर जर्मन शरणार्थी, सैन्यकर्मी और घायल सैनिक शामिल थे। यह इतिहास में सबसे बड़ी एकल-जहाज समुद्री आपदाओं में से एक मानी जाती है। यह घटना द्वितीय विश्व युद्ध के अंतिम चरणों में हुई थी, जब सोवियत सेना पूर्वी प्रशिया की ओर बढ़ रही थी और लाखों जर्मन नागरिक पश्चिम की ओर भाग रहे थे। विल्हेल्म गुस्टलॉफ इन शरणार्थियों को लेकर जा रहा था जब वह सोवियत पनडुब्बी की टारपीडो का शिकार हो गया।

यह हैं 16 अप्रैल को दूसरी बड़ी घटनाएं

  • 1919 में अमृतसर के जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद, महात्मा गांधी ने इस त्रासदी पर प्रार्थना और उपवास का ऐलान किया।
  • 1964 में ब्रिटेन की चर्चित ग्रेट ट्रेन रॉबरी मामले में 12 अपराधियों को कुल 307 साल की सजा सुनाई गई।
  • 1976 में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री रहे हैरल्ड विल्सन ने अपने पद से इस्तीफा देकर सभी को चौंका दिया था।
  • 1988 में इराक के हलबजा शहर में हुए रासायनिक हमले में हजारों कुर्द नागरिकों की जान गई, जबकि हजारों लोग इसकी चपेट में आकर बीमार हो गए। इसी दिन पीएलओ के वरिष्ठ नेता अबु जिहाद की ट्यूनिस में हत्या कर दी गई।
  • 1990 में बिहार की राजधानी पटना के पास एक पैसेंजर ट्रेन में हुए विस्फोट में 80 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई।
  • 16 अप्रैल 1889 को जन्मे चार्ली चैपलिन ने पूरी दुनिया को अपने अभिनय और ह्यूमर से हंसाया। उनके किरदार आज भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं।
  • 2002 में दक्षिण कोरिया में हुए विमान हादसे में 120 लोगों की जान चली गई।
  • 2004 में रावलपिंडी टेस्ट जीतकर भारत ने पाकिस्तान में सीरीज पर कब्जा किया।
  • 2020 में कोरोना महामारी के चलते दुनिया में संक्रमण के मामले 20 लाख से ज्यादा हो चुके थे, जबकि मौतों का आंकड़ा 1.37 लाख पार कर गया था.
  • 2023 में सूडान में हुई सेना और अद्र्धसैनिक बलों के बीच झड़प में एक भारतीय समेत 56 लोगों की जान चली गई।
  • 2024 में छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 29 नक्सली मारे गए और तीन जवान घायल हुए।

a block

AIOSEO Writing Assistant

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments