HomeHindi Newsहिंदू समाज ने फूंका नेता विपक्ष राहुल गांधी का पुतला

हिंदू समाज ने फूंका नेता विपक्ष राहुल गांधी का पुतला

संसद में हिंदू समाज को लेकर भाजपा पर कटाक्ष करने से नाराज हिंदू संगठन और भाजपा कार्यकर्ताओ ने डोईवाला चौक पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का पुतला जलाया। मंगलवार को बजरंग दल के विभाग संयोजक नरेश उनियाल के नेतृत्व में नगर चौक पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का पुतला फूंका और माफी मांगने की बात कही। संस्कार भारती नगर अध्यक्ष ईश्वर चंद अग्रवाल ने कहा कि राहुल गांधी की ओर से हिंदू समाज के बारे में दिए गए बयान की हिंदू संगठन और भाजपा कार्यकर्ता घोर निंदा करते हैं राहुल गांधी ने जिस तरीके से बयान दिया है वह पूरी तरीके से आमर्यादित और निंदनीय है राहुल गांधी को इस बयान पर माफी मांगनी चाहिए। भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र नेगी ने राष्ट्रपति और लोकसभा सभापति से इस मामले में दखल दिए जाने और राहुल के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने के साथ साथ उनकी संसद की सदस्य रद्द तथा उनके खिलाफ क्रिमिनल केस दर्ज कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान बजरंग दल जिला मंत्री संतोष कुमार, निवर्तमान सभासद ईश्वर रौथाण, दरपान बोरा, राममूर्ति देवी, भावना, गोपाल, प्रेम कुमार, भगत सिंह, विक्रम सिंह, अविनाश ठाकुर, गणेश उनियाल, विक्रम सिंह, नरेंद्र उनियाल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments