HomeHindi Newsहिमंत बिस्वा सरमा बोले-कांग्रेस बेचती है टिकट.. अजय राय ने कहा-यह भाजपा...

हिमंत बिस्वा सरमा बोले-कांग्रेस बेचती है टिकट.. अजय राय ने कहा-यह भाजपा का कल्चर

असम के मुख्यमंत्री और झारखंड के चुनाव सह-प्रभारी हिमंता बिस्व सरमा ने कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाते हुए टिकट बेचने की बात कही है। इस पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रमुख अजय राय ने पलटवार करते हुए कहा कि हिमंत बिस्वा सरमा जब इतने दिनों तक कांग्रेस में थे, तब उन्होंने यह मुद्दा क्यों नहीं उठाया? यह सब भाजपा में ही होता है। जो कुछ भाजपा में हो रहा है, वही बातें वे कह रहे हैं। मुझे लगता है कि आज जहां भी भाजपा के लोग बैठे हैं, मुख्यमंत्री से लेकर नीचे तक, यह सब कॉरपोरेट, बिजनेस का काम करते हैं।

20 प्रतिशत टिकट पैसे में बेच देते हैं

हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि यह कांग्रेस का सिस्टम होता है। मैं भी कांग्रेस में था। ये माना जाता है कि 20 प्रतिशत टिकट वे पैसे में बेच देते हैं और उसी पैसे से वे चुनाव लडऩे की कोशिश करते हैं। माना जाता है कि अगर कांग्रेस 100 टिकट देती है तो 20 टिकट बेचती है। यहां क्या हुआ है, अंदर की जानकारी मुझे नहीं पता। मैं अपना अनुभव बता रहा हूं।

हिमंत और शिवराज पर दारोमदार

असम के मुख्यमंत्री और झारखंड भाजपा विधानसभा चुनाव के सह-प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा पर पार्टी ने बड़ा दांव खेला है। भाजपा को उम्मीद है कि वे बांगलादेश घुसपैठ और हिंदुत्व का मुद्दा उठाएंगे। वहीं भाजपा ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को बड़ा जिम्मा देते हुए चुनाव प्रभारी बनाया है। इस तरह एक साफ्ट और एक फायरब्रांड नेता को उतारकर भाजपा झारखंड में चुनाव जीतने के प्रयासों में जुट गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments