HomeHindi NewsHimachal Newsहिमाचल प्रदेश: जल रक्षकों को नियमित कर पंप अटेंडेंट बनाया गया

हिमाचल प्रदेश: जल रक्षकों को नियमित कर पंप अटेंडेंट बनाया गया

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 12 साल का कार्यकाल पूरा कर चुके 184 जल रक्षकों को पंप अटेंडेंट के पद पर नियमित कर दिया है। जल शक्ति विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने विधानसभा में इस निर्णय का ऐलान किया था। जल रक्षक संघ के अध्यक्ष रूपलाल और उपाध्यक्ष बबलू वर्मा ने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और प्रदेश के अन्य जल रक्षकों को भी नियमित करने की अपील की।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments