मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार ने राजनीतिक और प्राकृतिक आपदाओं के बीच मजबूती से चुनौतियों का सामना किया है। विरोधियों ने सरकार गिराने का प्रयास किया, लेकिन जनता का विश्वास सरकार के साथ है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ करते हुए प्रदेश के विकास और युवाओं के रोजगार पर जोर दिया।


