HomeHindi NewsHimachal Newsहिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने 43वें अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले का किया दौरा

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने 43वें अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले का किया दौरा

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित 43वें अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने हिमाचल प्रदेश राज्य हस्तशिल्प एवं हथकरघा निगम, हिम ईरा, एचपीएमसी, और विभिन्न स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए 16 स्टालों का अवलोकन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के उत्कृष्ट उत्पाद मेले की खूबसूरती बढ़ा रहे हैं और राज्य के उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिला रहे हैं। इस अवसर पर उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान भी उनके साथ मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments