HomeHindi NewsHimachal Newsउद्योगों के लिए हिमाचल बना आकर्षक केंद्र: मुख्यमंत्री सुक्खू

उद्योगों के लिए हिमाचल बना आकर्षक केंद्र: मुख्यमंत्री सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य को उद्योगों के लिए एक प्रमुख हब बनाने की सरकार की दूरदर्शी नीतियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सरकार उद्योगों को 24×7 निर्बाध बिजली बहुत सस्ती दरों पर उपलब्ध करा रही है, जिससे राज्य में औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिल रहा है।

मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि करोड़ों की आय अर्जित करने वाले और लाखों में आयकर का भुगतान करने वाले उद्योगों को सब्सिडी की आवश्यकता नहीं होनी चाहिए। उन्होंने इसे एक संतुलित और न्यायसंगत नीति करार दिया, जो राज्य के संसाधनों का सही उपयोग सुनिश्चित करेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments