HomeHindi Newsहार में रोहित को छिपाओ बाकी सब को कटघरे में लाओ, आखिर...

हार में रोहित को छिपाओ बाकी सब को कटघरे में लाओ, आखिर क्यों है यह दोहरापन?

भारत और इंग्लैंड की टीम के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम को 28 रनों की हार का सामना करना पड़ा इस मुकाबले में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा पहली पारी में 24 और दूसरी पारी में 39 रन ही बना सके रोहित शर्मा इस टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं उनके पास भी भारत को यह टेस्ट मैच जीतने का मौका था लेकिन वह नहीं जीत सके लेकिन बाद रोहित शर्मा की नहीं हो रही है बात हो रही है यशस्वी जयसवाल की शुभ मंगल की श्रेयस अय्यर की।

एक मीडिया लॉबी ऐसी भी है जो रोहित शर्मा को बचाने का काम करती है। भारत की इस हार में ना तो रोहित शर्मा की कप्तानी की आलोचना हो रही है और ना ही उनकी बल्लेबाजी की आलोचना की जा रही है। बात हो रही है तो उन युवा खिलाड़ियों की जो अभी-अभी टीम में आए हैं। रोहित शर्मा पिछले 15 सालों से टीम इंडिया में खेल रहे हैं लेकिन जब मैच जिताने की बारी आती है तो रोहित शर्मा भारत को मैच नहीं जिता पाते हैं और उन्हें हर हार में छुपाया जाता है और कोच राहुल द्रविड़ और पूरी टीम को कटघरे में खड़ा कर दिया जाता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments