HomeHindi NewsHimachal Newsहिमाचल और उत्तराखंड में भारी बर्फबारी.. ट्रैफिक जाम, टनल में फंसे हजारों...

हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बर्फबारी.. ट्रैफिक जाम, टनल में फंसे हजारों वाहन

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मौसम में आए बदलाव के कारण भारी बर्फबारी हुई है। यही हाल जम्मू-कश्मीर के हैं। हिमाचल में ट्रैफिक जाम के साथ ही हजारों पर्यटक भी जाम में फंस गए। हालांकि प्रशासन उन्हें निकालने में जुटा रहा और पर्यटकों से अपील भी की कि वे अपने वाहन सावधानी से चलाएं।

2,200 गाडिय़ां मनाली से लाहौल-स्पीति गईं

मौसम की स्थिति और अटल टनल में ट्रैफिक जाम पर मनाली के डीएसपी केडी शर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी हिमपात हुआ है। दोपहर तक करीब 2,200 गाडिय़ां मनाली से लाहौल-स्पीति तक गई थीं मगर बर्फबारी शुरू होने पर गाडिय़ां वापस आने लगीं। उन्होंने बताया कि 1 बजे से हमारी टीम ने वहां बचाव कार्य शुरू कर दिया था। सारी रात चले बचाव कार्य में अभी तक कई पर्यटकों को बचाया गया है। इस वक्त हमारे करीब 150 गार्ड टनल के आसपास की सुरक्षा को देख रहे हैं। हमारा सभी पर्यटकों से निवेदन है कि वे किसी भी यातायात नियम का उल्लंघन न करें। इस समय -4 डिग्री सेल्सियस में जब सडक़ पर बर्फ शीशे की तरह जम चुकी है, तब हमारे जवानों ने बचाव कार्य पूरा किया। कल 1-2 बजे के बीच शुरू हुआ ये बचाव कार्य आज 9-10 बजे तक चला।

औली में पर्यटकों की संख्या भी बढ़ी

उत्तराखंड के चमोली के जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि कल शाम से अच्छा हिमपात हुआ है। औली में पर्यटकों की संख्या भी बढ़ी है और काफी वाहन पहुंच रहे हैं। पुलिस और बीआरओ की टीम रास्ते को खोलने में लगी है। मंडल चोपता में भी हिमपात हुआ है। उन्होंने पर्यटकों से अनुरोध किया कि सावधानी से गाड़ी चलाएं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments