HomeHindi NewsDelhi Newsतेज बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी; इन राज्यों में बदला मौसम का...

तेज बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी; इन राज्यों में बदला मौसम का मिजाज

उत्तरी राज्यों में मौसम का मिजाज बदला है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में देर रात से रुक-रुक कर हुई बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है। दिल्ली-एनसीआर में तापमान लगभग आठ डिग्री तक गिर गया है। सोमवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से 7.7 डिग्री कम, 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सफदरजंग में 10.3 मिमी और लोधी रोड में 13.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में यह बदलाव आया है। बारिश के कारण राष्ट्रीय राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) भी मध्यम श्रेणी में 112 दर्ज किया गया। नोएडा, गाजियाबाद, पंजाब के मोहाली, अमृतसर, हरियाणा के पंचकुला, हिसार, रोहतक और राजस्थान के बीकानेर, कोटा व उदयपुर मंडलों में भी तेज बारिश हुई। तेज हवाओं से कई जगह पेड़ उखड़ गए।

पहाड़ों पर बर्फबारी से ठंड बढ़ी है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा हिमपात हुआ है। हिमाचल में अधिकतम तापमान में 10 डिग्री तक की कमी आई है, जिससे मनाली-लेह मार्ग बंद हो गया है और 400 पर्यटक वाहन फंसे हुए हैं। उत्तराखंड के केदारनाथ धाम में सीजन की पहली बर्फबारी हुई और करीब एक फीट तक बर्फ गिरी, जिसके कारण हेली सेवाएं बंद कर दी गईं। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को भी बारिश के आसार हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments