HomeHindi NewsHaryanaकुमाऊं में भारी बारिश का अलर्ट, 324 मार्ग अवरुद्ध, 3 जिलों में...

कुमाऊं में भारी बारिश का अलर्ट, 324 मार्ग अवरुद्ध, 3 जिलों में स्कूल बंद

उत्तराखंड के मौसम में अचानक आए बदलाव के चलते दो दिन तक लगातार बारिश हुई, जिसका असर अब दिखने लगा है। प्रदेश के पर्वतीय जिलों के साथ मैदानी इलाकों में भी आज हल्की बारिश हो सकती है। कुमाऊं के कुछ जिलों में मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से बारिश का अलर्ट जारी किया गया। नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ हिस्सों में गर्जन के साथ भारी से भारी बारिश का येलो अलर्ट है। उत्तरकाशी, चमोली और बागेश्वर में आज भी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। बंगाल की खाड़ी में बने अवदाब सिस्टम से यह बदलाव आया है।
मलबा आने से 324 सडक़ें बंद
बारिश और मलबा आने से राज्य में 324 मार्ग बंद हैं। सबसे अधिक 57 मार्ग पौड़ी जिले में बंद हैं। नैनीताल में 56, चमोली में 50, पिथौरागढ़ में 42, चंपावत में 39, अल्मोड़ा, टिहरी और रुद्रप्रयाग में 17-17, देहरादून में 13, बागेश्वर में 9, उत्तरकाशी में 5 और ऊधमसिंह नगर की दो सडक़ें बंद हैं। कई जगह मार्ग खोला गया, पर बाद में भूस्खलन से फिर बंद हो गया। शुक्रवार को 62 मार्ग खोले भी गए। वहीं टिहरी बांध का जल स्तर 827.32 मीटर पर पहुंच गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments