HomeHindi NewsDelhi Newsकुछ राज्यों में हीटवेव की स्थिति.. इस दिन से राहत की है...

कुछ राज्यों में हीटवेव की स्थिति.. इस दिन से राहत की है उम्मीद

दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर गर्मी बढ़ गई है। आईएमडी के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम भारत में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है, जबकि हिमालयी क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में भी कुछ स्थानों पर बारिश और आंधी का अनुमान है। हरियाणा और पंजाब में आज लू की स्थिति बरकरार रहेगी। अधिकतम तापमान 40-42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। हिसार, रोहतक, और अमृतसर जैसे क्षेत्रों में गर्म और शुष्क मौसम रहेगा। मौसम विभाग ने लोगों को तेज गर्मी से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी है।

पश्चिमी विक्षोभ के कारण यहां रहेगी राहत

आईएमडी वैज्ञानिक अखिल श्रीवास्तव ने कहा कि आज भी कुछ इलाकों में हीटवेव की स्थिति बनी है। कल से एक पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत में तापमान में गिरावट आ सकती है, अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी। अगले तीन दिनों के दौरान पश्चिमी हिमालय क्षेत्र, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड इन सभी इलाकों में बारिश हो सकती है। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा आसपास के मैदानी इलाकों में थंडर स्टॉर्म की एक्टिविटी भी हो सकती है। आने वाले दिनों में दिल्ली एनसीआर में अधिकतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments