HomeHindi Newsकॉलेज में खेल रहा था क्रिकेट मैच.. अचानक आया हार्ट अटैक और...

कॉलेज में खेल रहा था क्रिकेट मैच.. अचानक आया हार्ट अटैक और हो गया ढेर

कोरोना काल के बाद से अचानक मौतों का सिलसिला एकदम से बढ़ गया है। कभी कोई नाचते, गातते, पढ़ाई करते तो कोई राह चलते हार्ट अटैक का शिकार हो रहा है। हैरत की बात तो यह है कि इसमें कम उम्र के युवक और बच्चे भी शामिल हैं। ऐसे एक नहीं कई हादसे पिछले दो-तीन साल से बढ़ गए हैं। इस साल ऐसे हादसों की बाढ़ सी आ गई है। एक और हादसा तेलंगाना के हैदराबाद से सामने आया है। हैदराबाद के मेडचल इलाके में स्थित एक इंजीनियरिंग कॉलेज में क्रिकेट खेलते समय एक 21 वर्षीय बीटेक छात्र की दिल का दौरा पडऩे से मौत हो गई। यह घटना कॉलेज द्वारा आयोजित एक क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान हुई। छात्र फील्डिंग कर रहा था कि अचानक ये घटना हो गई जिससे सभी आश्चर्यचकित रह गए।

मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट

मृतक छात्र की पहचान खम्मम जिले के विनय कुमार के रूप में हुई है। वह मैच के दौरान फील्डिंग कर रहा था, जब अचानक गिर पड़ा। उसे तुरंत पास के एक अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक चिकित्सा आकलन के अनुसार, उनकी मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट माना जा रहा है। इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें कुमार को मैदान पर किसी को इशारा करते हुए और फिर अचानक गिरते हुए देखा जा सकता है। विनय कुमार के असामयिक निधन से उनके परिवार, दोस्तों और कॉलेज समुदाय में शोक की लहर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच कर रही है।

क्या वैक्सीन है वजह?

हार्ट अटैक के मामलों में वैक्सीन को भी बड़ी वजह माना जा रहा है। हालांकि विशेषज्ञ इससे इंकार करते हैं। उनका कहना है कि हार्ट अटैक की घटनाएं पहले भी होते रही हैं। ऐसे में वैक्सीन को वजह नहीं माना जा सकता। बहरहाल जो भी हो, लेकिन कम उम्र में हार्ट अटैक से सवाल तो खड़े हो ही रहे हैं। वह भी तब जब कोई स्वस्थ हो और अचानक मौत के आगोश में चला जाए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments