HomeHindi Newsबगैर हेलमेट लगाए चला रहा था दोपहिया.. तभी साक्षात आ धमके यमराज

बगैर हेलमेट लगाए चला रहा था दोपहिया.. तभी साक्षात आ धमके यमराज

देश में ज्यादातर वाहन चालक यातायात के नियमों का पालन नहीं करते। यही वजह है कि आए दिन इन लापरवाहियों के कारण लोगों की जान भी जाती है। पुलिस-प्रशासन भले ही लाख प्रयास करे लेकिन वाहन चालक लापरवाही बरतते ही हैं। दोपहिया वाहन चालक जहां हेलमेट नहीं पहनते तो कार चालक सीट बेल्ट नहीं लगाते। कुछ लोग सिगनल जंप करते हैं। बहरहाल पंजाब के अमृतसर में ट्रैफिक पुलिस द्वारा यातायात नियमों को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत एक व्यक्ति यमराज का रूप धारण करके नियमों का उल्लंघन कर रहे लोगों को जागरूक कर रहा है।

वाहन चालक भी रह गया अचंभित

यमराज की वेशभूषा में जैसे ही परमजीत सिंह एक वाहन चालक के पास पहुंचे तो वह भी दंग रह गया। यमराज ने अपनी भाषा में समझाया कि यातायात नियमों का पालन करो, नहीं तो गंभीर परिणाम भोगने पड़ेंगे। चालक भी उनकी बात मान गया। पुलिस कर्मी ने भी उसे समझाया कि अपनी और दूसरों की जान बचाने के लिए हेलमेट जरूर लगाएं। यातायात के नियमों का पालन करें।

यमराज ने कहा-लोग और बच्चे भी हो रहे जागरूक

यमराज का रूप धारण करने वाले परमजीत सिंह ने बताया कि लोगों को इस तरह समझाने की ये एक अनोखी पहल है। जब पुलिस समझाती है तब बच्चे दिलचस्पी नहीं लेते। अब बच्चों का भी ध्यान यातायात नियमों की तरफ जा रहा है। इससे ज्यादा लोग जागरूक हो रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments