HomeHindi NewsGujarat Newsहेट स्पीच : मौलाना मुफ्ती सलमान अज़हरी गिरफ्तार.. जानें क्या बोल गए...

हेट स्पीच : मौलाना मुफ्ती सलमान अज़हरी गिरफ्तार.. जानें क्या बोल गए थे

मुंबई में हेट स्पीच मामले में गिरफ्तार किए गए मौलाना मुफ्ती सलमान अज़हरी ने अपने समर्थकों से प्रदर्शन न करने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि मैं अपराधी नहीं हूं, न ही मुझे किसी अपराध के लिए यहां लाया गया है। पुलिस जांच कर रही है। हम उनका सहयोग कर रहे हैं, आप लोग भी सहयोग करें। उन्हें गुजरात एटीएस ने गिरफ्तार किया था और आरोप हैं कि जूनागढ़ में उन्होंने भडक़ाऊ भाषण दिया था।
अवैध रूप से हिरासत में लिया
मौलाना मुफ्ती सलमान अज़हरी को गिरफ्तारी पर उनके वकील आरिफ सिद्दीकी ने बताया कि पुलिस ने ट्रांजिट रिमांड के लिए आवेदन किया था, हमने इसका विरोध किया और कहा कि उन्हें अवैध रूप से हिरासत में लिया गया था। हमें नोटिस नहीं दिया गया था। 2 दिन की ट्रांजिट रिमांड पर भेजा गया है। हमें बताया गया है कि उसे जूनागढ़ (गुजरात) कोर्ट ले जाया जा रहा है।
यह बोले थे मौलाना
मौलाना पर आरोप है कि उन्होंने 31 जनवरी को जूनागढ़ में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने भडक़ाऊ भाषण दिया था। वायरल वीडियो में मौलाना को यह कहते हुए सुने जा रहे हैं कि अभी तो कर्बला का आखिरी मैदान बाकी है। कुछ देर की खामोशी है, फिर शोर आएगा। आज *@#$ का वक्त है, कल हमारा दौर आएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments