HomeHindi NewsHaryanaहरियाणा के शहर तेज गति से होंगे विकसित.. पीएम से भी मिले...

हरियाणा के शहर तेज गति से होंगे विकसित.. पीएम से भी मिले सीएम नायब सिंह

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच से हरियाणा के उत्थान के लिए हम तेज गति से हरियाणा के शहरों को बेहतर और स्वच्छ बनाने को लेकर काम कर रहे हैं। केंद्र सरकार और हरियाणा सरकार के बीच आज एक महत्वपूर्ण एमओयू साइन हुआ है। एनटीपीसी विद्युत व्यापार निगम लिमिटेड और गुरुग्राम,फऱीदाबाद नगर निगम के बीच ये एमओयू साइन हुआ है। केंद्र सरकार के साथ मिलकर दोनों हमारे एनसीआर के बड़े शहर गुरुग्राम और फरीदाबाद में वेस्ट टू एनर्जी प्लांट सेटअप किया जाएगा। वेस्ट टू एनर्जी प्लांट के शुरू होने से न सिर्फ इन शहरों से निकलने वाले कूड़े का निपटान होगा, बल्कि इस कूड़े से हम अपनी ऊर्जा की ज़रूरतें भी पूरी कर पाएंगे। हमारे दोनों महत्वपूर्ण शहरों को दोहरा लाभ होने जा रहा है और साथ ही स्वच्छता को भी बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर हरियाणा के पूर्व सीएम और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल भी मौजूद रहे।

हरियाणा नई ऊँचाइयों को प्राप्त करता रहेगा

सीएम नायब सिंह ने एक्स पर लिखा कि विश्व पटल पर सबसे लोकप्रिय जननेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट कर विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। हरियाणवासियों से आपका लगाव और संवेदनशीलता अद्भुत है। हमें पूर्ण विश्वास है कि आपके सशक्त नेतृत्व में देश और हमारा प्रदेश हरियाणा सुख, समृद्धि एवं सर्वांगीण विकास की सीढिय़ां चढ़ते हुए अनेक ऊँचाइयों को प्राप्त करता रहेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments