HomeHindi NewsHaryanaयूपीए से 10 गुना ज्यादा हरियाणा को दिया.. रेल प्रोजेक्ट पर बोले...

यूपीए से 10 गुना ज्यादा हरियाणा को दिया.. रेल प्रोजेक्ट पर बोले सीएम नायब सिंह

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बजट में किए गए प्रावधान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रेल बजट में मिली राशि से कौन सी परियोजनाएं पूर्ण की जाएंगी और किस राज्य को क्या मिलेगा। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने उनका वीडियो पोस्ट करते हुए कहा कि हरियाणा प्रधानमंत्री के दिल में बसता है। विकसित भारत का ग्रोथ इंजन बन रहे हरियाणा के विकास की गति को तेज रफ्तार देने के लिए और रेलवे के लिए ऐतिहासिक रूप से सर्वाधिक बजट निर्धारित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया।

14 परियोजनाएं हरियाणा को मिलीं

सीएम नायब सिंह ने कहा कि हरियाणा के लिए रेलवे बजट का खर्च यूपीए के औसत 315 करोड़ के मुकाबले लगभग 10 गुना 3383 करोड रुपए किया जाना ऐतिहासिक है। 1195 किलोमीटर नए रेलवे ट्रैक की 14 परियोजनाएं हरियाणा प्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर को एक नई मजबूती देंगी। हरियाणा के 34 महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों को अमृत स्टेशन के रूप में वल्र्ड क्लास स्तर का विकसित किया जा रहा है। सीएम ने कहा कि हरियाणा के रेलवे नेटवर्क को प्राथमिकता देने के लिए और यात्री सुविधाओं में इजाफा करने के लिए प्रधानमंत्री का हर हरियाणावासी आभारी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments