मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और मंत्रिमंडल सदस्य सात फरवरी को प्रयागराज स्थित महाकुंभ में स्नान करेंगे। इस आयोजन के लिए विधायकों से स्वीकृति ली जा रही है, जबकि यात्रा खर्च स्वयं वहन करना होगा। साथ ही, मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुजुर्गों को महाकुंभ दर्शन करवाए जाएंगे।


