HomeHindi NewsHaryanaविकसित प्रदेश बनने की दिशा में अग्रसर हुआ हरियाणा, पीएम मोदी ने...

विकसित प्रदेश बनने की दिशा में अग्रसर हुआ हरियाणा, पीएम मोदी ने की तारीफ

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश के उत्तरी भाग में स्थित, एक मज़बूत और बहुआयामी अर्थव्यवस्था वाला समृद्ध राज्य हरियाणा शुरू से ही एक कृषि प्रधान प्रदेश रहा है, जिसकी 70 प्रतिशत आबादी कृषि कार्यों में लगी है लेकिन राज्य के विकास के लिए उद्योगों का भी निरंतर विस्तार किया जा रहा है। हरियाणा देश के सबसे बड़े ऑटोमोबाईल उत्पादन क्षेत्रों में से एक है, जहां देश भर के 67 प्रतिशत कार, 60 प्रतिशत दोपहिया वाहन, 50 प्रतिशत ट्रैक्टर और 50 प्रतिशत रेफ्रिजरेटरों का उत्पादन होता है। इंडस्ट्रियल मैन्युफैक्चरिंग के अलावा हरियाणा, नॉलेज इंडस्ट्री का भी केंद्र है जहां कई बायोटेक्नॉलॉजी कंपनियां, आईटी पार्क और इंनफोर्मेशन टेक्नॉलॉजी एनेबल्ड सर्विसिस जैसी कंपनियां कार्यरत हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments