HomeHindi NewsHaryanaहिट-एंड-रन के लिए हरियाणा में योजना.. सीएम नायब सिंह ने लिए कई...

हिट-एंड-रन के लिए हरियाणा में योजना.. सीएम नायब सिंह ने लिए कई अहम फैसले

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कई अहम फैसले लिए हैं। सडक़ दुर्घटनाओं में पीडि़त व्यक्ति को सहायता पहुंचाने के उद्देश्य से अब राज्य भी में केंद्र सरकार की तर्ज पर नई योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत हिट-एंड-रन के दुर्घटना के मामलों में पीडि़तों को कैशलेस उपचार की सुविधा के साथ-साथ मुआवजा प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस स्कीम के तहत बीमाकृत और बीमा रहित वाहनों और हिट-एंड-रन दुर्घटनाओं के पीडि़तों को कैशलेस उपचार की सुविधा प्रदान की जाएगी। जांच आयुक्त द्वारा रिपोर्ट प्रस्तुत करने के 15 दिन के अंदर मुआवजा के भुगतान का आदेश जारी कर दिया जाएगा। इससे दुर्घटना में पीडि़तों को समुचित सहायता मिल सकेगी साथ ही परिवार को भी राहत मिलेगी।

किसानों के लिए पोर्टल, कोई शुल्क नहीं लगेगा

मुख्यमंत्री नायब सिंह ने किसानों व छोटे व्यापारियों की मिट्टी निपटान से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए एक अहम निर्णय लिया है। खनन एवं भूविज्ञान विभाग का पोर्टल http://kisan.minesharyana.gov.in लॉन्च किया गया है। अब किसान व छोटे व्यापारी अपने घर बैठे ही मिट्टी के प्रयोग से संबंधित परमिट ऑनलाइन प्राप्त कर सकेंगे। इससे किसानों, छोटे व्यापारियों को ही नहीं, बल्कि गांव के रेहड़ा व बुग्गी वाले किसानों को भी बड़ी राहत मिल सकेगी। नायब सिंह ने कहा कि अब किसान अपने खेत को समतल करने के लिए भी इस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन एनओसी प्राप्त कर सकेंगे। इतना ही नहीं अब हरियाणा के किसान मिट्टी भरत के कार्य के लिए भी इस पोर्टल के माध्यम से एनओसी प्राप्त कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं देना पड़ेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments