HomeHindi NewsHaryanaहरियाणा सरकार का किसानों के हित में बड़ा फैसला.. नई मुआवज़ा नीति...

हरियाणा सरकार का किसानों के हित में बड़ा फैसला.. नई मुआवज़ा नीति शुरू की

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह की सरकार ने किसानों के हित में बड़ा फैसला लेते हुए ट्रांसमिशन परियोजनाओं से प्रभावित भूमि मालिकों को उचित मुआवजा देने के लिए नई मुआवज़ा नीति शुरू की है। इसका उद्देश्य भूमि मालिकों, विशेष रूप से किसानों और ट्रांसमिशन यूटिलिटीज के बीच लंबे समय से चले आ रहे मुद्दों को हल करना है। सीएम ने कहा कि इस नई नीति से किसानों को दिए जाने वाले मुआवजे में पर्याप्त वृद्धि होगी और इसका उद्देश्य प्रभावित भूमि मालिकों के लिए उचित मुआवजा सुनिश्चित करते हुए ट्रांसमिशन लाइनों के कार्यान्वयन को सुव्यवस्थित करना है।

बस-पास की सुविधा बढ़ाई

परिवहन मंत्री असीम गोयल ने घोषणा की कि प्रदेश के सरकारी एवं मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थानों में पढऩे वाले छात्रों के लिए अब बस-पास की सुविधा को 60 किमी से बढ़ाकर 150 किमी कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि सरकार के इस निर्णय से प्रदेशभर के लाखों छात्र लाभान्वित होंगे।

राजनाथ सिंह को दी बधाई

मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ओजस्वी वक्ता, जनप्रिय नेता, कत्र्यव्यनिष्ठ व्यक्तित्व के धनी व हम सभी कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत, देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। उन्होंने प्रभु श्री राम जी से स्वस्थ, सुदीर्घ व सुयशपूर्ण जीवन की कामना की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments