HomeHindi NewsHaryanaखेल प्रतिभाओं को तराशेगी हरियाणा सरकार, मुख्यमंत्री ने दिए यह निर्देश

खेल प्रतिभाओं को तराशेगी हरियाणा सरकार, मुख्यमंत्री ने दिए यह निर्देश

हरियाणा में मनोहर लाल खट्टर सरकार युवाओं की खेल प्रतिभाओं को तराशने का काम करेगी। खेलों में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी एक अलग पहचान बना चुके हरियाणा में अब गांव-गांव तक खेल आधारभूत ढांचा विकसित किया जाएगा। युवाओं की खेल प्रतिभाओं को बचपन से तराशा जा सके। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने क्षेत्र अनुसार लोकप्रिय खेलों में युवाओं को प्रशिक्षित करने के लिए स्पेशलाइज्ड हाई पावर परफोरमेंस सेंटर खोलने की रूपरेखा तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इन केंद्रों में केवल एक ही खेल का प्रशिक्षण दिया जाएगा जिससे युवा अपनी इच्छा के मुताबिक उस खेल में पारंगत हो सके। प्रदेश व देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर सकें।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments