HomeHindi NewsDelhi Newsहरियाणा सरकार ने रोका यमुना का पानी.. आप ने लगाए ये गंभीर...

हरियाणा सरकार ने रोका यमुना का पानी.. आप ने लगाए ये गंभीर आरोप

दिल्ली सरकार में मंत्री और आप नेता अतिशी ने कहा कि अब भाजपा ने 25 मई के मतदान से पहले आम आदमी पार्टी पर निशाना साधने और दिल्ली के लोगों को परेशान करने के लिए नया षड्यंत्र रचा है। भाजपा ने अपनी हरियाणा सरकार के माध्यम से दिल्ली के पानी को रोक लिया है। पिछले कुछ दिनों से जब पानी की शिकायतें आनी शुरू हुईं तो जांच करने पर पता चला कि यमुना का पानी हरियाणा सरकार द्वारा रोका जा रहा है। 11 से 21 मई तक हरियाणा धीरे-धीरे करके दिल्ली का पानी रोक रहा है। दिल्ली के इतिहास में पहली बार यमुना का पानी 671 फीट से भी नीचे आ गया और 670.9 फीट पर रह गया। ये आंकड़े दिखा रहे हैं कि 25 मई की वोटिंग से पहले भाजपा अब नया षड्यंत्र रच रही है।

इन क्षेत्रों पर असर

आप का कहना है कि कई दिनों से दिल्ली में जलसंकट गहरा गया है। वजीराबाद और चंद्रावल वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में पानी कम पहुंच रहा है। इससे उत्तरी, मध्य ओर दक्षिणी पश्चिमी दिल्ली में पानी की किल्लत बढ़ गई है। दिल्ली जल बोर्ड को एक ही दिन में 750 शिकायतें मिली हैं, जिनमें करीब 500 में कहा गया कि उन्हें बिल्कुल पानी नहीं मिल रहा है। ऐसे में दिल्ली में इसे लेकर सियासत शुरू हो गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments