HomeHindi NewsHaryanaहरियाणा में ट्रिपल इंजन सरकार का मिला इनाम.. इतना बढ़ गया मेयर-डिप्टी...

हरियाणा में ट्रिपल इंजन सरकार का मिला इनाम.. इतना बढ़ गया मेयर-डिप्टी मेयर का मानदेय

हरियाणा में नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा ने शानदार सफलता हासिल की है। 10 नगर निगम में से 9 में भाजपा ने अपना परचम लहराया है। एक नगर निगम में निर्दलीय की जीत हुई। पंचकूला में 10 नगर निगमों के मेयर, 28 नगर पालिका-परिषद के प्रधान और 687 वार्डों के पार्षदों को शपथ दिलाई गई। अंबाला उपचुनाव में मेयर चुनी गईं भाजपा की शैलजा सचदेवा ने शपथ ली। यमुनानगर से सुमन बहमनी, करनाल से रेणुबाला गुप्ता, पानीपत से कोमल सैनी, फरीदाबाद से प्रवीन जोशी, गुरुग्राम से राज रानी, मानेसर से निर्दलीय डॉ. इंद्रजीत यादव, हिसार से प्रवीन कुमार पोपली, रोहतक से राम अवतार वाल्मीकि और सोनीपत से राजीव जैन ने अपने पद की शपथ ली। नगर पालिकाओं के प्रधान और मेंबरों को एक साथ शपथ दिलाई गई। इस बीच सरकार ने मेयर और डिप्टी मेयर का मानदेय बढ़ाकर ट्रिपल इंजन सरकार का इनाम दिया है।

सीएम ने ताली बजाकर किया स्वागत

शपथग्रहण होने के बाद सीएम नायब सैनी ने ताली बजाकर सभी को बधाई दी। इस कार्यक्रम में मंत्री अनिल विज, विपुल गोयल, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली भी शामिल हुए। सीएम नायब सैनी ने निकायों के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल और मोबाइल ऐप भी लॉन्च किया। इससे लोगों को निकायों से जुड़े काम आसानी से करने में मदद मिलेगी।

स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने की बड़ी घोषणा

शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने एक बड़ी घोषणा कर दी। उन्होंने बताया कि सीएम नायब सिंह सैनी ने मेयर का मानदेय 30 हजार रुपये कर दिया है। सीनियर डिप्टी मेयर को अब 25 हजार रुपये मिलेंगे, जबकि डिप्टी मेयर का मानदेय 20 हजार रुपये होगा। नगर परिषद के प्रधान को 18 हजार रुपये, नगर पालिका के प्रधान को 15 हजार रुपये और उप प्रधान को 12 हजार रुपये मासिक मानदेय मिलेगा। पार्षदों का मानदेय भी बढ़ा दिया गया है। उनका कहना है कि इस फैसले से निकायों के प्रतिनिधियों को काम करने में और प्रोत्साहन मिलेगा। वे अब और भी ज्यादा उत्साह से लोगों की सेवा कर पाएंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments