HomeHindi NewsHaryanaहरियाणा चुनाव : किसानों ने बढ़ाई बीजेपी की टेंशन.. कुरुक्षेत्र में हुई...

हरियाणा चुनाव : किसानों ने बढ़ाई बीजेपी की टेंशन.. कुरुक्षेत्र में हुई महापंचायत में लिया ये फैसला

हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले किसानों ने केंद्र और राज्य सरकार की मुसीबतें बढ़ा दी हैं। कुरुक्षेत्र में हुई किसानों की महापंचायत में बड़ा ऐलान करते हुए फैसला लिया गया कि वे 3 अक्टूबर को पूरे देश में रेल ट्रैक जाम करेंगे। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि पूरे राज्य में पंचायतें कर बीजेपी के किसानों पर किए गए अत्याचार को याद कराया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि किसान हरियाणा में बीजेपी की हार में हिस्सेदार बनेंगे। पिपली अनाजमंडी में हुई महापंचायत के बाद पंधेर ने कहा कि बीजेपी सरकार ने जिस प्रकार के अत्याचार किसानों पर किए हैं, उसका बदला लेने का समय आ गया है। हम हरियाणा के किसानों को याद दिलाएंगे कि किस प्रकार से किसानों पर बल का प्रयोग किया गया और किस प्रकार से किसान शुभकरण की मौत हुई।

दो घंटे रोकेंगे ट्रेनें, 5 को है मतदान

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग 5 अक्टूबर को होनी है। वहीं किसान तीन अक्टूबर को पूरे देश में दो घंटे के लिए रेलवे ट्रैक जाम करेंगे। हालांकि किसान नेता अमरजीत सिंह मोहड़ी ने कहा कि हमारे आंदोलन का उद्देश्य दूसरे राजनीतिक दलों को भी सचेत करना है कि अगर सत्ता में आने के बाद किसानों के साथ दुव्र्यवहार करेंगे तो किसान एकजुट होकर उनके खिलाफ भी लड़ाई लड़ेगा। उन्होंने कहा कि किसान अपनी मांगों को लेकर जींद में भी महापंचायत कर चुके हैं।

सरवन सिंह पंधेर ने की अपील

किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कि आप वोट जिसे मर्जी दीजिए, लेकिन जब वोट देने जाएं तो इस बात को याद रखें कि हरियाणा में 70,000 अर्धसैनिक फोर्स लगाए गए थे। हमें दिल्ली में जाकर प्रर्दशन करने नहीं दिया गया था। 22 साल के शुभकरण सिंह को गोली मारी गई थी। इसका भी इंसाफ अभी तक नहीं मिला। किसान फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य को लेकर आंदोलन कर रहे थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments