HomeHindi NewsHaryanaहरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने सीएए और मिशन दिव्यास्त्र की दी...

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने सीएए और मिशन दिव्यास्त्र की दी बधाई

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सीएए कानून के लागू होने पर केंद्रीय नेतृत्व को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि पाकिस्तान, अफगानिस्तान व बांग्लादेश के सिख, जैन, बौद्ध, पारसी, ईसाई और हिंदू समुदाय ने इन देशों में अकल्पनीय प्रताडऩा झेली है। भारत का संविधान मानवतावादी दृष्टिकोण अपनाता है और इसी के साथ धार्मिक शरणार्थियों को मूलभूत अधिकार मिले यह भी सुनिश्चित करता है।

सीएम ने कहा कि संविधान निर्माताओं की इच्छा का सम्मान करते हुए मोदी सरकार ने सिख, जैन, बुद्ध, पारसी, किश्चियन और हिंदुओं के दु:ख को समझा और संवैधानिक प्रक्रिया (सीएए) के माध्यम से उन्हें दशकों की पीड़ा से मुक्ति प्रदान की। सीएम ने कहा कि भारतीय नागरिकता प्रदान करने की प्रक्रिया आरंभ कर इन सभी गैर-मुस्लिम प्रवासियों के जीवन को सम्मानजनक बनाने, उनकी सांस्कृतिक, भाषाई व सामाजिक विविधता की रक्षा करने के इस साहसिक निर्णय के लिए मैं माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके परिवार के 140 करोड़ परिवारवासियों को नमन करता हूँ।
नए भारत की दिखी ताकत
सीएम ने ट्वीट कि नए भारत का मिशन दिव्यास्त्र एआईआरवी तकनीक के साथ स्वदेशी रूप से विकसित अग्नि-5 मिसाइल के पहले सफल उड़ान परीक्षण डीआरडीओ के वैज्ञानिकों और देशवासियों को हार्दिक बधाई। देश की इस सफलता पर हमें गर्व है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments